Political News : अध्यक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया बाबूलाल ने, हुई बहस

Updated at : 10 Mar 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
Political News : अध्यक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया बाबूलाल ने, हुई बहस

झारखंड विधानसभा में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान अमित यादव ने डुमरांव (हजारीबाग) के स्कूल में गुंबदनुमा स्ट्रक्चर बनाये जाने का मामला उठाया.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). झारखंड विधानसभा में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान अमित यादव ने डुमरांव (हजारीबाग) के स्कूल में गुंबदनुमा स्ट्रक्चर बनाये जाने का मामला उठाया. सरकार से आग्रह किया कि इसकी जांच करायी जानी चाहिए.

इसका विरोध मंत्री इरफान अंसारी और सुदिव्य कुमार सोनू ने किया. कहा कि चर्चा शिक्षा विभाग की होनी चाहिए, राजनीति नहीं. विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने भी कहा कि चर्चा के दौरान राजनीति नहीं करें. तथ्य जांच-परख कर रखना चाहिए. कहा कि सोनू ने चर्चा के दौरान की कुछ बातों को स्पंज करने का आग्रह किया. इस पर अध्यक्ष ने कहा कि ठीक है स्पंज कर देंगे. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी उठ गये. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पक्ष को संरक्षण दे रहे हैं. विपक्ष की बातें नजरअंदाज हो रही हैं. अमित पूरे तथ्य के साथ बात रख रहे हैं. एसडीओ ने भी कार्रवाई नहीं की है. जिला प्रशासन को जानकारी है. राजनीति तो पक्ष-विपक्ष के साथ-साथ अध्यक्ष की कुर्सी से भी हो रहा है. इस पर अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीद थी कि बाबूलाल मरांडी कुछ अच्छी बात बोलेंगे. मैं उनका पूरा सम्मान करता हूं. विचारधारा अलग हो सकती है. लेकिन, उन्होंने चेयर (अध्यक्ष की कुर्सी) पर ही आरोप लगा दिया. यह ठीक नहीं है. आसन्न की गरिमा का ख्याल रखें.

लिखित भाषण की परंपरा नहीं : अध्यक्ष

रांची. विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने चर्चा के दौरान सूचना दी कि अनुदान मांग के वाद-विवाद पर चर्चा के दौरान लिखित भाषण पढ़ने की परंपरा नहीं है. नये विधायकों को इस पर ध्यान देना चाहिए. अगर कुछ लिखकर लाते हैं, तो उसको रिपोर्टिंग टेबल के पास जमा करा दें. उसे पढ़ा हुआ मान लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola