ePaper

Ranchi News: मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति दिलाने की कोशिश : परांडे

Updated at : 09 Apr 2025 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति दिलाने की कोशिश : परांडे

Ranchi News : विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि झारखंड में धर्मांतरण बहुत तेजी से किया जा रहा है.

विज्ञापन

रांची. विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि झारखंड में धर्मांतरण बहुत तेजी से किया जा रहा है. लव जेहाद हर दिन देखने को मिल रहा है. साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने पर घुसपैठ की गयी है. सिमडेगा जैसे जिलों में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का कार्य हो रहा है. इन विषयों पर जागरण और हल ढूंढने का कार्य विहिप कर रही है. श्री परांडे स्टेशन रोड स्थित होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज झारखंड के हिंदुओं और जनजातीय समुदाय के लोगों की जमीनों को लूटने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही जनजातीय समुदाय की बेटियों से विवाह कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की साजिश भी रची जा रही है.

विहिप के अभियानों की दी जानकारी

श्री परांडे ने विहिप के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों और अभियानों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि विहिप हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति दिलाने का राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है. देश के विभिन्न राज्यों में वहां के विधायकों, सांसदों आदि से मिलकर इस बाबत कानून लाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है. मौके पर झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत व मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola