ePaper

अटलजी ने झारखंड बनाया, अब यह लूट खंड बन गया : मोहन

Updated at : 17 May 2024 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
अटलजी ने झारखंड बनाया, अब यह लूट खंड बन गया : मोहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को हजारीबाग लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल और कोडरमा लोकसभा सीट से प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि (बरही/जयनगर). मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को हजारीबाग लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल और कोडरमा लोकसभा सीट से प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान श्री यादव ने ‘इंडिया गठबंधन’ को आड़े हाथ लिया. कहा : राहुल गांधी वायनाड से चुनाव हार जाते, इसलिए रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं. ‘इंडिया गठबंधन’ की हार तय है. बरही स्थित आइलेक्स मैदान में मनीष जायसवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं. साथ ही राज्य सरकार पर निशाना भी साधा. कहा : अटल बिहारी बाजपेयी ने समृद्ध झारखंड का सपना देखा था. लेकिन, उनका सपना अधूरा रह गया है. झारखंड अब ‘लूट खंड’ बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा.’ मोदी की इसी नीति की वजह से झारखंड के मुख्यमंत्री और एक मंत्री जेल में हैं. श्री यादव ने कहा कि अबकी बार मथुरा में भगवान कृष्ण बिराजेंगे. उधर, कोडरमा के जयनगर प्रखंड के पिपचो पावर हाउस मैदान में अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में हुई चुनावी सभा में श्री यादव ने कहा कि कल यहां गठबंधन की सभा हुई थी. लोगों से लोक लुभावन वादे किये गये, लेकिन सच्चाई इससे परे है. भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो कहती है उसे करती है. श्रह यादव ने कहा कि कांग्रेस और उससे जुड़े दलों ने हमेशा देश को कलंकित किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्री के नौकर के पास करोड़ों रुपये मिलते हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है प्रदेश में कैसी सरकार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola