रांची में जमीन कारोबारी पर गोली चली

मोरहाबादी के एदलहातु चौक पर आज रात 8:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी पर गोली चलाई ,लेकिन जमीन कारोबारी बाल-बाल बच गए इस संबंध में उन्होंने देर रात बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
रांची : मोरहाबादी के एदलहातु चौक पर आज रात 8:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी पर गोली चलाई ,लेकिन जमीन कारोबारी बाल-बाल बच गए इस संबंध में उन्होंने देर रात बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
एदलहातु निवासी जमीन कारोबारी धमन राम ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि वह एदलहातु चौक पर दूध लेने के लिए एक बाइक पर बैठे हुए थे, उसी समय एक बाइक पर सवार तीन युवक उन को निशाना बनाकर दो गोली चलाई, दोनों गोली बाइक पर लगी. वो बाल-बाल बच गए, बाइक सवार तीनों अपराधी एदलहातु बस्ती के अंदर की तरफ भाग गए .घटना के बाद एदलहातु चौक पर अफरा-तफरी मच गई काफी देर के बाद धमन राम ने इस संबंध में बरियातू पुलिस को जानकारी दी . सूचना मिलने के बाद बरियातू पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










