Boxing : जेएसएसपीएस की अमीषा एशियन बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में पहुंचीं

Updated at : 04 Sep 2024 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Boxing : जेएसएसपीएस की अमीषा एशियन बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में पहुंचीं

जेएसएसपीएस की अमीषा एशियन बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन

रांची. जेएसएसपीएस (झारखंड) की बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा अबुधाबी में चल रही एशियन जूनियर बॉयज व गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. 27 अगस्त से 10 सितंबर तक चलनेवाली चैंपियनशिप में बुधवार को क्वार्टर फाइनल में अमीषा ने फिलीपींस की एनिमाली काबालेरो को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में अमीषा का मुकाबला छह सितंबर को मंगोलिया की बॉक्सर से होगा. अमीषा की सफलता पर जेएसएसपीएस के सीइओ गिरिश कुमार राठौर, स्पोर्ट्स ऑफिसर मुकुल टोप्पो, पुष्पा हांसदा, कोच बीबी मोहंती ने उसे बधाई व शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola