court news : इंडो डेनिश टूल रूम के पूर्व डीजीएम सहित तीन को अग्रिम जमानत

Updated at : 10 Aug 2024 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
court news : इंडो डेनिश टूल रूम के पूर्व डीजीएम सहित तीन को अग्रिम जमानत

मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी हैं पूर्व डीजीएम सहित उनकी पत्नी व रिश्तेदार

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के पूर्व डीजीएम आशुतोष कुमार, उनकी पत्नी चयनिका व रिश्तेदार केशव वत्स की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान अदालत ने प्रार्थी व प्रवर्तन निदेशालय (इडी) का पक्ष सुना. सुनवाई पूरी होने के बाद प्रार्थियों को अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान कर दी गयी. साथ ही प्रार्थियों को आदेश दिया कि वे तारसेम लाल बनाम इडी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सीआरपीसी की धारा-88 के तहत दो सप्ताह में पीएमएलए कोर्ट में बॉन्ड दायर करें. इडी ने इसीआइआर-2/ 2024 के तहत मामला दर्ज किया है. इडी ने सीबीआइ केस के अनुसंधान में आशुतोष कुमार व अन्य पर मनी लाउंड्रिंग करने का आरोप पाया है. मामले में इडी की विशेष अदालत ने संज्ञान लिया था. इनके खिलाफ आय से 1.96 करोड़ रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सीबीआइ की विशेष अदालत में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola