BJP नेता हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर अमन गिरफ्तार

Published by :Sameer Oraon
Published at :10 Apr 2025 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
Anil Tiger Murder Case Update

Anil Tiger Murder Case Update

Anil Tiger Murder Case: बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस ने शूटर अमन को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अब तक कुल दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

विज्ञापन

रांची : बीजेपी नेता अनिल टाइगर उर्फ अनिल महतो हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुरुवार को शूटर अमन को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद अब तक मामले में कुल दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इससे पहले हत्याकांड के दिन ही पुलिस ने रोहित नामक एक शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि उसकी निशानदेही पर ही आरोपी अमन की अरेस्टिंग हुई है.

Also Read: पलामू में शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की डोली उठने से पहले ही उठ गयी पिता की अर्थी

एसएसपी चंदन सिन्हा ने किया था एसआईटी का गठन

अनिल टाइगर हत्याकांड को सुलझाने के लिए डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था. एसएसपी द्वारा गठित एसएसपी ने टेक्निकल सेल समेत पूर्व में गिरफ्तार दूसरे आरोपी की मदद से शूटर अमन को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि तीन अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की सूचना है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इससे पहले गिरफ्तार शूटर रोहित ने पुलिस की पूछताछ में इसका कनेक्शन लोहरदगा के कुडू बस स्टैंड में हुए हत्याकांड से जोड़ दिया था.

बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने की थी डीजीपी से मुलाकात

बुधवार को बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने अनिल टाइगर हत्याकांड मामले का खुलासा करने की मांग को लेकर डीजीपी से मुलाकात की थी. इसे लेकर प्रतिनिधिमंडल ने रांची के विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन भी सौंपा था. इस दौरान विधायक ने कहा था कि रांची जिले में दिन-दहाड़े हत्या, चोरी-डकैती और दुष्कर्म की कई घटनाएं हुई हैं. भाजपा नेता अनिल महतो की हत्या के बाद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. उन्होंने डीजीपी के सामने भूपल साहू हत्याकांड का मामला भी रखा. जिस पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी मामले का खुलासा जल्द करने की बात कही.

Also Read: झारखंड कैडर के 18 IPS को आंतरिक सुरक्षा पदक, अमोल विनुकांत होमकर समेत इन्हें मिला सम्मान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola