पश्चिम बंगाल में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर अनगड़ा में मना जश्न

अनगड़ा में जीत का जश्न मनाते भाजपा के कार्यकर्ता. फोटो: प्रभात खबर
Palamu News: पलामू के हरिहरगंज में बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. हरिहरगंज में मिठाइयां बांटी गईं और नारेबाजी की गई. कार्यकर्ताओं ने इसे जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और मजबूत नेतृत्व की जीत बताया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
अनगड़ा से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड में पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे उत्साह और उमंग के साथ विजय उत्सव मनाया. अनगड़ा, गेतलसूद और जोन्हा मंडल क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की खुशी साझा की. जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नारेबाजी की और पार्टी की सफलता का जश्न मनाया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस खुशी में भाग लिया, जिससे पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया.
गेतलसूद में निकला भव्य विजय जुलूस
गेतलसूद क्षेत्र में जश्न का दृश्य सबसे ज्यादा आकर्षक रहा. यहां पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशाल विजय जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया.
ढोल-नगाड़ों पर थिरके कार्यकर्ता
विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए. जुलूस में शामिल लोगों ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया. इसके साथ ही आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं, जिससे यह जश्न एक सामूहिक उत्सव में बदल गया.
नेतृत्व को दिया जीत का श्रेय
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने इस जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व को दिया. उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व का परिणाम है. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की मेहनत और रणनीति ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई.
कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा
जैलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया, जिससे यह ऐतिहासिक जीत संभव हो सकी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया.
बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद
इस विजय उत्सव में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मुख्य रूप से कामेश्वर महतो, शंकर बैठा, हेमनाथ महतो, शिकारी महतो, बिगेश्वर महतो, सुरेश महतो, बुधराम बेदिया और सीताराम मुंडा सहित कई लोगों ने भाग लिया. सभी ने एकजुट होकर इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जाहिर की.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ के भगाड़ ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के ढेर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू
जश्न के साथ बढ़ा आत्मविश्वास
पश्चिम बंगाल में मिली इस जीत ने अनगड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया है. यह जश्न सिर्फ एक जीत का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक अभियानों के लिए कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत करने का संकेत भी है.
इसे भी पढ़ें: अनगड़ा में नल जल योजना में भारी लूट! 11 मई को रांची में विशाल धरना देगी भाजपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










