तमाड़ के थाना मुहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कैंसर जांच शिविर आयोजित

तमाड़ के आंगनबाड़ी केंद्र में कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 30 से 65 वर्ष के लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग और कैंसर की प्रारंभिक जांच की गई।
तमाड़: तमाड़ के थाना मुहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमाड़ और रांची कैंसर केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 30 से 65 वर्ष आयु वर्ग के महिला-पुरुषों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गयी.
इस दौरान बीपी, ब्लड शुगर के अलावा मुंह, स्तन और गर्भाशय कैंसर की प्रारंभिक जांच की गई. प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार ने बताया कि यह अभियान अगले माह तक प्रखंड के विभिन्न गांवों में चलाया जाएगा. शिविर में डॉ. गरिमा स्टेपन सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










