ePaper

17 मई को रांची में अमित शाह का रोड शो, 18 को बोकारो में सभा

Updated at : 15 May 2024 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
17 मई को रांची में अमित शाह का रोड शो, 18 को बोकारो में सभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची आयेंगे. श्री शाह 17 मई को सांसद व भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रांची के चुटिया में रोड शो करेंगे.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता (रांची) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची आयेंगे. श्री शाह 17 मई को सांसद व भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रांची के चुटिया में रोड शो करेंगे. साथ ही लोगों से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे. वहीं, 18 मई को बोकारो में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले श्री शाह ने झारखंड में पहले व देश के चौथे चरण के चुनाव से पहले खूंटी में चुनावी सभा की थी. इधर 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंचेंगे. वह जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री अब तक झारखंड में चार चुनावी सभा व राजधानी रांची में रोड शो कर चुके हैं. उनकी चाईबासा, पलामू, गुमला, चतरा व गिरिडीह में चुनावी सभा हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री के झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है. कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola