Volleyball: झारखंड के अमरजीत ने वॉलीबॉल के एफआइवीबी लेवल थ्री कोर्स किया पूरा

Updated at : 28 Nov 2024 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
Volleyball: झारखंड के अमरजीत ने वॉलीबॉल के एफआइवीबी लेवल थ्री कोर्स किया पूरा

झारखंड के अमरजीत सिंह खरे ने बैंकॉक में आयोजित एफआइवीबी लेवल थ्री कोर्स पूरा कर लिया है

विज्ञापन

रांची. झारखंड के अमरजीत सिंह खरे ने बैंकॉक में आयोजित एफआइवीबी लेवल थ्री कोर्स पूरा कर लिया है. अंतराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोचिंग कोर्स लेवल थ्री का यह पाठ्यक्रम 18 से 25 नवंबर तक बैंकॉक के थाइलैंड में आयोजित किया गया था. एफआइवीबी द्वारा आयोजित इस पाठ्यक्रम को निदेशक जॉन केसल और प्रशिक्षक व ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता फेंग कुन की देखरेख में आयोजित किया गया था. इस कोर्स को पूरा कर अमरजीत झारखंड के इकलौते लेवल थ्री वॉलीबॉल प्रशिक्षक बन गये हैं. इस अवसर पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बोस ने कहा कि अमरजीत सिंह खरे की सफलता ने पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है. उनका अनुभव और विशेषज्ञता झारखंड के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करेगा. इन्हें संघ के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola