राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, बीडीओ व बीएसओ को ज्ञापन
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के पतरातू पंचायत के राशन डीलरों पर अनाज वितरण में मनमानी और गड़बड़ी के आरोप में ग्रामीणों ने शनिवार को चान्हो बीडीओ और बीएसओ को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन दिया.
विज्ञापन
चान्हो.
प्रखंड के पतरातू पंचायत के राशन डीलरों पर अनाज वितरण में मनमानी और गड़बड़ी के आरोप में ग्रामीणों ने शनिवार को चान्हो बीडीओ और बीएसओ को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के सभी डीलर नियमित रूप से बीपीएल कार्डधारियों से हर महीने आठ से 10 किलो अनाज की कटौती करते हैं. ग्रामीणों ने ज्ञापन के साथ गांव में आयोजित विशेष ग्रामसभा की कार्यवाही पंजी की छायाप्रति भी अधिकारियों को दी है. जिसमें पीडीएस डीलरों की मनमानी का उल्लेख किया गया है. ग्रामीणों ने पीडीएस डीलरों पर अगस्त माह का राशन अब तक लाभुकों के बीच वितरित नहीं करने का भी आरोप लगाया है. इस संबंध में प्रभारी बीएसओ बुधुवा उरांव ने कहा कि ग्रामीणों से अनाज के वितरण में गड़बड़ी के आरोप को लेकर ज्ञापन मिला है. मामले की जांच की जायेगी और दोषी पाये जाने पर संबंधित राशन डीलरों पर सख्त कार्रवाई भी की जायेगी.चान्हो 1, ज्ञापन देने आये ग्रामीण.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










