ranchi news : टाटीसिलवे में अखिल राजपुताना कल्याण न्यास की कार्यकारिणी घाेषित

अखिल राजपुताना कल्याण न्यास लालगंज टाटीसिलवे ने महाराणा प्रताप की जयंती मनायी. इस दौरान न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता राम सिंह ने नयी कार्यकारिणी की घोषणा की.
रांची. अखिल राजपुताना कल्याण न्यास लालगंज टाटीसिलवे ने महाराणा प्रताप की जयंती मनायी. इस दौरान न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता राम सिंह ने नयी कार्यकारिणी की घोषणा की. इसमें रिटायर कर्नल बीके सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली. यदुवीर सिंह और चंद्रकांत सिंह मुख्य संरक्षक बनाये गये. संरक्षक बिंदेश्वरी सिंह, अवध बिहारी सिंह, दिलीप सिंह और शैलेंद्र सिंह होंगे. सलाहकार की भूमिका में रामदेव सिंह, रणवीर सिंह, अजय सिंह, हरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, राजीव सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंह और त्रिभुवन सिंह होंगे.
इन्हें भी मिली अहम जिम्मेदारी
संगठन मंत्री की जिम्मेदारी शैलेंद्र सिंह, कामाख्या सिंह, मृगेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह को मिली है. उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह, अमर सिंह और ब्रजेश सिंह होंगे. सचिव संजीव सिंह, उप सचिव राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उप कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, मीडिया प्रभारी अमरेंद्र सिंह, गौतम सिंह, प्रवक्ता परशुराम सिंह, आलोक रघुवंशी और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बिजेंद्र सिंह, आमोद सिंह, हरिशंकर सिंह, मधुरेश सिंह और लालबाबू सिंह को शामिल किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




