Ranchi News : स्पेशल ब्रांच ने सुरक्षाबलों पर हमले को लेकर किया था अलर्ट

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 24 Mar 2025 4:24 AM

विज्ञापन

फिर भी आइइडी विस्फोट के जरिये हमला कर आराम से निकल जा रहे हैं नक्सली

विज्ञापन

रांची. स्पेशल ब्रांच ने 25 फरवरी 2025 को नक्सलियों की गतिविधियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी. इसमें इस बात का उल्लेख था कि नक्सली सुरक्षा बलों पर हमले के लिए अवसर की तलाश कर रहे हैं. नक्सली आइइडी विस्फोट कर या एंबुस कर पुलिस पर हमला कर सकते हैं. स्पेशल ब्रांच ने यह रिपोर्ट नक्सल प्रभावित सभी जिलों के एसपी को भेजा था. गृह मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार चाईबासा जिला वर्तमान में देश के पांच राज्यों में सबसे अधिक नक्सल प्रभावित 12 जिलों में एक है. स्पेशल ब्रांच के अलर्ट के बावजूद यहां नक्सली आराम से सुरक्षाबलों द्वारा चलाये जा रहे नक्सल अभियान के दौरान पूर्व में लगाये गये आइइडी को विस्फोट कर निकल जा रहे हैं. इस कारण एक ओर जहां सीआरपीएफ के जवान घायल हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शनिवार को चाईबासा जिला के छोटानागरा थाना में अभियान के दौरान आइइडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो चुका है. इन तथ्यों की पुष्टि स्पेशल ब्रांच द्वारा किये गये अलर्ट और हाल में चाईबासा में घटित आइइडी विस्फोट की घटनाओं से भी होती है. स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हमले की घटना केस स्टडी- 01 : 23 मार्च 2025 : चाईबासा जिला के छोटानागरा थाना अंतर्गत मरांगपोंगा के आसपास अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये आइइडी को विस्फोट किया गया. घटना में सीआरपीएफ का जवान सुनील कुमार मंडल और पाथ प्रतीम डे जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए रांची लाया गया. यहां इलाज के क्रम में सुनील कुमार मंडल शहीद हो गये. केस स्टडी-02 : 05 मार्च 2025 : चाईबासा जिला के छोटानागर थाना क्षेत्र के वनग्राम बलीबा के पास नक्सलियों ने पूर्व में लगाये आइइडी को विस्फोट कर दिया. इसके अलावा नक्सलियों ने पुलिस को ट्रैप करने के लिए तीर लगाया था. इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ के तीन जवान जेके साई, वीटी राव और धर्मेंद्र कुमार घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola