ePaper

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम 6 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर, अदालत ने सुनाया फैसला

Updated at : 16 May 2024 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
alamgir alam in pmla court ranchi

पीएमएलए कोर्ट में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम. फाइल फोटो

कमीशनखोरी मामले में गिरफ्तार झारखंड के मंत्री आलमगीरक आलम दिनों तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे. पीएमएलए कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है. उन्हें बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को गुरुवार दोपहर पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. जहां ईडी ने अदालत से 10 दिनों के लिए रिमांड की मांग की. लेकिन प्रभात कुमार शर्मा की विशेष अदालत ने 6 दिनों के लिए रिमांड पर लेने की अनुमति दी. वे 22 मई तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे. इस मामले में ईडी की तरफ से बहस करने आये एडिशनल सॉलिसेटर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि हमारी तरफ से जब्त कैश के और मनी लॉन्ड्रिंग के आधार पर रिमांड मांगा गया था. हमने अदालत से 10 दिन की रिमांड मांग की थी. लेकिन 6 दिन की रिमांड मिली है. वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से आलमगीर आलम के मेडिकल के रिपोर्ट के आधार पर बात रखी गई.

इससे पहले आलमगीर आलम को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया. जहां समर्थकों ने जमकर नारे लगाये. प्रर्वतन निदेशालय ने बुधवार देर शाम 15 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया गया. जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ बताया. इसके बाद उन्हें दवाई दी गयी.

इससे पहले बुधवार शाम जैसे ही मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार किये जाने की सूचना मिली. ईडी कार्यालय के बाहर गहमा गहमी तेज हो गयी. कांग्रेस कार्यकर्ता और मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लग गया. ईडी कार्यालय के बाहर झारखंड पुलिस और सीआईएसएफ के अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया गया. कुछ देर बाद मंत्री की पत्नी, मां और उनकी बेटी भी ईडी कार्यालय पहुंचे और बिना कुछ बोले कार्यालय के अंदर चले गये.

आप्त सचिव के कारनामों की जानकारी होने से इनकार करते रहे थे मंत्री

बता दें कि ईडी कार्यालय में पूछताछ के पहले दौर में मंत्री आलमगीर आलम अपने आप्त सचिव के कारनामों की जानकारी होने से इनकार करते रहे थे. जहांगीर के पास मिले करोड़ों रुपये के बारे में भी अनभिज्ञता जतायी थी. उन्होंने कहा कि उन्हें जहांगीर के पास रुपये होने की जानकारी नहीं थी. उन्हें तो छापेमारी के बाद मीडिया में प्रकाशित खबरों से उसके पास करोड़ों रुपये होने की जानकारी मिली. बुधवार को भी वह यही दलील देते रहे.

पर ईडी को मिले सबूतों के सामने उनकी कोई दलील काम नहीं आयी. ईडी ने 14 मई को पूछताछ बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी थी. 15 मई को दोपहर 12:00 बजे पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया था. इसके आलोक में 15 मई को आलमगीर आलम दिन के करीब 12 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे. पूछताछ के दौरान उन्हें हर मामले में खुद को निर्दोष बताने की कोशिश की. हालांकि, उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिली. इसके बाद ईडी ने उन्हें विभाग में जारी कमीशनखोरी और हिस्सेदारी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: झारखंड में कांग्रेस की धुरी रहे आलमगीर, सत्ता की चासनी में हाथ हमेशा डूबे रहे, रसूखदार भी बने

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola