झारखंड : पत्थर और कोयला समेत कई व्यवसाय करते हैं मंत्री आलमगीर आलम, आज ईडी करेगी रिमांड की मांग
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 May 2024 11:10 AM
मंत्री आलमगीर आलम
मंत्री आलमगीर आलम पहली बार 1995 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े. लेकिन उस चुनाव में हार गये. इसके बाद 2000 में चुनाव जीते और राजनीति में सफर आगे बढ़ा.
देवघर: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को कल शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आज उनकी पीएमएल कोर्ट में पेशी है. जहां प्रर्वतन निदेशालय आदालत से रिमांड की मांग करेगा. बता दें कि आलमगीर आलम का जन्म बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर गांव के जमींदार परिवार में सनाउल्लाह आलम उर्फ सानू बाबू के घर में हुआ था. वह पांच भाइयों में से दूसरे नंबर पर हैं. आलमगीर को उनके पिता से 55 बीघा जमीन हिस्से के रूप में मिली थी. लगभग पांच बीघा जमीन बेच कर बरहरवा पहाड़ी बाबा चौक मस्जिद के समीप एक घर में एलाइड ट्रेडर्स नाम की दुकान खोली. उक्त दुकान में पंपिंग सेट मशीन, जेनरेटर के अलावा स्पेयर्स पार्ट्स का व्यवसाय शुरू किया. वर्षों दुकान चलाने के बाद लगभग 1978 में सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत गये. कई वर्ष सरपंच रहने के बाद 1995 में कांग्रेस में आये. कांग्रेस ने इनको टिकट भी दिया, लेकिन पहला चुनाव हार गये. इसके बाद 2000 में चुनाव जीते और राजनीति में सफर आगे बढ़ा. मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष जैसे पद तक पहुंचे.
समधी सांसद हैं :
आलमगीर आलम की एक बेटी की शादी 2014 में पश्चिम बंगाल के धुलियान में हुई है. उनके समधि खलीलुर्रहमान जंगीपुर क्षेत्र से सांसद हैं. खलीलुर्रहमान का धुलियान में एक नर्सिंग होम भी है. इसका नाम डीडीएच है. चर्चा इस बात की भी है कि आलमगीर आलम ने कुछ पैसे इस नर्सिंग होम में लगाये हैं. आलमगीर के बेटे तनवीर आलम की शादी पश्चिम बंगाल के बहरामपुर स्थित भावता गांव में हुई है. तनवीर की ससुराल के लोग हार्डवेयर के धंधे से जुड़े हैं.
पेट्रोल पंप में भी लगा है आलमगीर के पैसे
बताया जाता है कि बरहरवा के मुगल पाड़ा के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप में भी आलमगीर के पैसे लगे हैं. पश्चिम बंगाल के वर्दमान में राइस मिल भी है. इनकी पूंजी पत्थर कारोबार में भी लगी हुई है. पत्थर व्यापारी आलम ब्रदर्स के महताब आलम के साथ भी इनका कारोबार संयुक्त रूप से चलता है. बताया जाता है कि पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा स्थित कोल माइंस से भी रोजाना 10 से 15 ट्रक कोयले की सप्लाई भी उनके बेटे तनवीर आलम की देख-रेख में होती है.
Also Read: आलमगीर की गिरफ्तारी : 10 हजार की कमीशनखोरी से शुरू हुई जांच 40 करोड़ की बरामदगी तक पहुंची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










