Political news : संगठन विस्तार में जुटी आजसू पार्टी, कोल्हान में बनायी संयोजक मंडली

Updated:
विज्ञापन
Political news : संगठन विस्तार में जुटी आजसू पार्टी, कोल्हान में बनायी संयोजक मंडली

पार्टी के प्रधान महासचिव व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लिए संयोजक मंडली बनायी है.

विज्ञापन

रांची.

आजसू पार्टी संगठन विस्तार में जुटी है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों में संयोजक मंडल का गठन किया गया है. पार्टी के प्रधान महासचिव व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लिए संयोजक मंडली बनायी है. इसके अलावा चंद्रगुप्त सिंह को जमशेदपुर नगर और रविशंकर मौर्य को आदित्यपुर का नगर प्रभारी नियुक्त किया गया है.

श्री सहिस ने बताया कि पहले से गठित जिला समिति पूर्व की तरह अपना काम करेगी. नवगठित जिला संयोजक मंडली संबंधित जिले में संगठन के पुनर्गठन के अभियान का नेतृत्व करेगी. ग्राम एवं प्रखंड समितियों के गठन करेगी. पार्टी ने राज्य के सभी ग्राम में इकाई गठित करने की कवायद शुरू कर दी है. युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है.

इन जिलों में संयोजक मंडली में ये हैं शामिल

पूर्वी सिंहभूम :

सागेन हांसदा (संयोजक) सदस्य : सुखलाल हेंब्रम, आदित्य महतो, बीरबल महतो, क्रांति सिंह, श्रवण सिंह, डोमन टुडू, संजय मालाकार, बुद्धेश्वर मुर्मू, दीपक अग्रवाल, राजू कर्मकार और प्रकाश विश्वकर्मा.

पश्चिमी सिंहभूम :

दामू बानरा (संयोजक), सदस्य : नंदलाल बिरुआ, चंद्रमोहन सिंकू, संतोष महतो, अजय कुमार महतो, दिनेश चंद्र महतो, डॉ आनंद महतो, दिनेश चंद्र बोइपाई, प्रताप सिंह देव और बिरसा मुंडा.

सरायकेला-खरसावां :

सत्यनारायण महतो (संयोजक), सदस्य : अशोक साहू, प्रवीण महतो, सुशेन महतो, अनिल महतो, रामरतन महतो, दुर्गा महतो, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, दिलीप महतो, गौरी लायक, पुलक सत्पथी और डॉ सुधीर सिंह.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola