एयरलिफ्ट 2 : अंडमान-निकोबार में फंसे 180 प्रवासी विमान से पहुंचे रांची, मंत्री ने किया स्वागत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 May 2020 10:13 PM
रांची : कोरोना संकट के कारण पिछले दो माह से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में फंसे झारखंड के 180 प्रवासी श्रमिक शनिवार की शाम हवाई जहाज से झारखंड पहुंच गये. उनके आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी श्रमिक भाइयों की घर वापसी से मन को सुकुन मिला. अंडमान निकोबार द्वीप समूह से झारखंड के 180 प्रवासी श्रमिकों के हवाई मार्ग से आज शाम रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले 48 घंटे का सरकार का प्रयास सफल हुआ.
रांची : कोरोना संकट के कारण पिछले दो माह से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में फंसे झारखंड के 180 प्रवासी श्रमिक शनिवार की शाम हवाई जहाज से झारखंड पहुंच गये. उनके आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी श्रमिक भाइयों की घर वापसी से मन को सुकुन मिला. अंडमान निकोबार द्वीप समूह से झारखंड के 180 प्रवासी श्रमिकों के हवाई मार्ग से आज शाम रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले 48 घंटे का सरकार का प्रयास सफल हुआ.
Also Read: रांची के लिए बेंगलुरु से 31 मई को खुलेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘राज्य सरकार लॉकडाउन में फंसे सभी प्रवासियों को राज्य में वापस लायेगी. पिछले कुछ दिनों में विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी अपने घर लौट चुके हैं, उनके आने का क्रम जारी है. सरकार का प्रयास श्रमिक भाइयों के अपार धैर्य से परिलक्षित हो रहा है.’
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फंसे प्रवासी मजदूरों के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर आगमन के बाद स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर एवं विधायक स्टीफन मरांडी ने सरकार की ओर से गुलाब का फूल देकर स्वागत किया. सरकार की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री की लगातार निगरानी में नगर विकास विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग एवं कोरोना नियंत्रण कक्ष द्वारा पोर्टब्लेयर में स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वय से श्रमिकों को लाने का लक्ष्य साधा गया.
बताया गया कि झारखंड पहुंचे सभी प्रवासियों की जांच के बाद उन्हें भोजन का पैकेट देकर पूरी गरिमा से सम्मान रथ द्वारा उनके गंतव्य के लिए विदा किया गया. इससे पूर्व शुक्रवार को लेह-लद्दाख से भी राज्य के 60 प्रवासी श्रमिक विमान से रांची पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने बताया है कि शुक्रवार को तथा शनिवार को जो श्रमिक विमान से रांची लाये गये हैं, उनका पूरा खर्च लगभग 21 लाख रुपये राज्य सरकार ने उठाया है. रांची से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
कर्नाटक में फंसे झारखंड के प्रवासी श्रमिकों को लाने के लिए बेंगलुरु से रांची के लिए एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार (31 मई, 2020) को रवाना होगी. यह ट्रेन उन लोगों के लिए चल रही है, जो अब तक अपने घर नहीं पहुंच पाये हैं और लॉकडाउन के बीच अपने लोगों के पास आना चाहते हैं. इस ट्रेन से रांची आने के इच्छुक लोगों को रविवार की सुबह नौ बजे बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीविजन सेंटर (बीआईईसी) माधवारा एनआईसीई रोड जंक्शन बेंगलुरु-तुमकुर हाइवे पर उपस्थित होना होगा.
Posted By: Amlesh Nandan Sinha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










