Ranchi News : प्राचीन देवी मां के मंदिर में पूजा-अर्चना

लालपुर स्थित प्राचीन देवी मां के मंदिर में पूजा कर आदित्य विक्रम जयसवाल ने मां दुर्गा की प्रतिमा पट का अनावरण किया.
रांची. लालपुर स्थित प्राचीन देवी मां के मंदिर में पूजा कर आदित्य विक्रम जयसवाल ने मां दुर्गा की प्रतिमा पट का अनावरण किया. इस मंदिर में वर्ष 1880 से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. मंदिर का निर्माण जमालपुर राजपरिवार के रायबहादुर ठाकुर दास जायसवाल द्वारा किया गया था. इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राय साहब लक्ष्मीनारायण जयसवाल ने मंदिर में पूजा जारी रखी है. पूजा की देखरेख मंदिर के संरक्षक राय साहब लक्ष्मी नारायण जयसवाल के पौत्र नवीन जयसवाल, पुजारी राजेश पंडित, अरविंद पंडित, धर्मनाथ शाह, सोहन ठाकुर, भीम साव द्वारा की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पूजा कुमारी
प्रभात खबर में 12 साल से कार्यरत हूं. डाक विभाग, महिला कॉलेज, निजी स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में रिपोर्टिंग कर रही हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










