पैसे और परिवार के लिए राजनीति करता है इंडी गठबंधन : बाबूलाल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, राजद के प्रदेश महासचिव हरदेव साहू और अंजू देवी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली.
रांची. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इंडी गठबंधन पैसे और परिवार के लिए राजनीति करता है. इनको जनता से लेना-देना नहीं है. पूरे देश में सनातन विरोधी एक मंच पर आ रहे हैं. श्री मरांडी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे. मिलन समारोह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, राजद के प्रदेश महासचिव हरदेव साहू और अंजू देवी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. श्री मरांडी ने कहा कि देश की जनता को अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है. वह विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है. पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार के विकास कार्यों ने जनाकांक्षाओं को पूरा किया है. जिससे प्रभावित होकर हर दिन लोग बड़ी संख्या में भाजपा में जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के साथ 400 पार का संकल्प पूरा करेंगे. मौके पर श्री मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और सांसद संजय सेठ ने पार्टी का पट्टा व माला पहना कर लोगों का स्वागत किया. श्री सहाय ने कहा कि राष्ट्रहित में फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में कार्यकर्ता व नेता जुट जायें. सांसद श्री सेठ ने कहा की देश की जनता को मोदी जी की गारंटी पर भरोसा है. गांव-गांव में उनकी योजनाओं से लोगों के जीवन में खुशहाली आयी है. जनता में तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साह है. आप पार्टी छोड़ कर आये डॉ राजीव रंजन ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस विरोध के आधार पर आयी थी, लेकिन आज उसी के तलवे चाट रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




