आज रांची में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट जारी

रांची में आंधी के साथ वर्षा की संभावना.
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने सोमवार 29 सितंबर 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना जतायी है. मौसम केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. कहा है कि झारखंड के कुछ जिलों में भारी वर्षा भी हो सकती है. कहां-कहां बारिश होगी, इसके बारे में जान लीजिए.
Aaj Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 4 अक्टूबर 2025 तक बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 सितंबर को झारखंड के दक्षिणी (कोल्हान और आसपास) के साथ-साथ मध्य हिस्सों (राजधानी रांची और आसपास के जिलों में) कई स्थानों पर गर्जन और तेज हवाओं को झोंके के साथ वज्रपात हो सकती है. इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
पूर्वी झारखंड में 2 अक्टूबर को हो सकती है बारिश
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भी राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी चेतावनी दी गयी है. 2 अक्टूबर को झारखंड के पूर्वी हिस्से (संताल परगना और अन्य भागों में) में बारिश हो सकती है. 3 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी व निकटवर्ती मध्य हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटे हो सकती है. 4 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Aaj Ka Mausam: रांची में रुक-रुककर हुई बारिश
इससे पहले, रविवार को राजधानी रांची में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही. कई बार धूप भी खिला, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बारिश शुरू हो गयी. मौसम केंद्र के अनुसार, राजधानी में करीब 6 मिलीमीटर बारिश हुई. जमशेदपुर में 4 और डालटेनगंज में 2 मिलीमीटर के करीब वर्षा हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है, जिसके असर से झारखंड में बारिश देखने को मिलेगी.
इसे भी पढ़ें
दुर्गा पूजा के लिए पूरे झारखंड में सुरक्षा बढ़ायी, रांची में 5000 से अधिक जवान तैनात
राष्ट्र विरोधियों का स्लीपर सेल बन रहा झारखंड, बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




