निराश्रित बच्चों के लिए आधार पंजीकरण कार्य को मिली गति
Author Shubham haldar
Updated:
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों के आधार पंजीकरण कार्य को गति दी गयी है
विज्ञापन
तमाड़.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों के आधार पंजीकरण कार्य को गति दी गयी है. यह अभियान डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में संचालित किया गया. डालसा की टीम ने तमाड़, बुंडू, सोनाहातू और राहे प्रखंड में अभियान चलाकर दर्जनों निराश्रित बच्चों का आधार पंजीकरण किया. अभियान में डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने भी सक्रिय भूमिका निभायी. उन्होंने कहा कि निराश्रितों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है. अभियान में पीएलवी अनिमा मल्लिक, पुष्पा कुमारी, सुभाष चंद्र महतो, संजय भोग्ता, दिलखुश, कपिलदेव प्रसाद केशरी, रूपनारायण मुंडा, कुमारी इंदुबाला, आशिक राज महतो, रामेश्वर चौधरी, महावीर, प्रवीण कुमार मुंडा और प्रदुमन प्रमाणिक समेत कई सदस्यों ने सहभागिता निभायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










