ePaper

नद में नहा रहा युवक डूबा

Updated at : 21 Jun 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
नद में नहा रहा युवक डूबा

थाना क्षेत्र के हेसाबार निवासी सुनील करमाली (26) नहाने के क्रम में दामोदर नद में डूब गया. घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है.

विज्ञापन

पिपरवार. थाना क्षेत्र के हेसाबार निवासी सुनील करमाली (26) नहाने के क्रम में दामोदर नद में डूब गया. घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है. वह विजय करमाली का पुत्र है. बताया जाता है कि सुनील के साथ कुछ और युवक भी वहां नहा रहे थे. इसी दौरान वह तैरते हुए नद पार जाने लगा. लेकिन आगे नद का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया. काफी देर तक वह पानी से बाहर नहीं निकला, तो युवक नद में उसे खोजने लगे. ग्रामीणों ने हेसाबार से किरिगड़ा तक नद में शव खोजने में लगे रहे. लेकिन शव बरामद नहीं हो सका. ग्रामीणों ने बताया कि अब रविवार को शव की खोज की जायेगी. जानकारी के अनुसार वह जन्मजात मूक बधिर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola