Ranchi News : विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी इको-फ्रेंडली राखियां

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी इको-फ्रेंडली राखियां

रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगा परिसर में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वृक्ष बंधन कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

रांची. रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगा परिसर में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वृक्ष बंधन कार्यक्रम हुआ. यह पहल विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह और समन्वयक डॉ गुरुचरण साहु के नेतृत्व और एनएसएस इकाई-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी संतोषी कुमारी के संयोजन में हुई. विद्यार्थियों ने स्वयं के हाथों से तैयार इको-फ्रेंडली राखियां वृक्षों को बांधते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी. मौके पर मनीष कुमार, डॉ मनोज कुमार सोनी, डॉ विभूतिभूषण राय, डॉ पाम्पा सेन विश्वास, डॉ प्रवीर चटर्जी, रजनी बख्शी, खिलेश और विकास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Munna Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Munna Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola