खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Published at :10 Nov 2020 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन

रांची : सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को ग्रामीणों ने रविवार की रात मदरसा चौक के निकट से एक पिकअप वैन के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया असरार अंसारी केरेडारी (हजारीबाग) के बुंडू गांव का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार पिकअप वैन में चोरी का करीब 40 लीटर डीजल के अलावा 15 खाली गैलन लदा हुआ था.

बताया जा रहा है कि एनएच-75 में मदरसा चौक के निकट चोर गिरोह के तीन सदस्य वहां खड़े ट्रकों से गैलन में डीजल की चोरी कर उसे एक पिकअप वैन में लोड कर रहे रहे थे. इसी क्रम में वहां पश्चिम बंगाल से ट्रक लेकर पहुंचे बलसोकरा गांव के चालक व खलासी अफाक अंसारी एवं अमीन अंसारी ने उन्हें डीजल चोरी करते देख लिया.

जब उन्होंने तीनों को पकड़ने का प्रयास किया, तो उनलोगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. शोर सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने असरार को पकड़ लिया. लेकिन उसके दो साथी भागने में सफल रहे. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने असरार को गिरफ्तार कर पिकअप वैन जब्त कर लिया तथा घायल अफाक व अमीन का चान्हो सीएचसी में इलाज कराया. घायलों ने चोरों पर नकद व मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola