आजसू जिला कमेटी का हुआ विस्तार, दी गयी जवाबदेही
20 Apr, 2017 6:00 am
विज्ञापन
रांची: आजसू पार्टी रांची जिला कमेटी का विस्तार किया गया है़ संगठन में विभिन्न पंचायतों से जुड़े नेताओं को उपाध्यक्ष और सचिव की जवाबदेही दी गयी है़ इटकी के राजकुमार तिर्की व कांके गागी पंचायत के किशोर कुमार महतो को जिला कमेटी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है़ इसके साथ ही अनगड़ा निवासी पंकज कुमार […]
विज्ञापन
रांची: आजसू पार्टी रांची जिला कमेटी का विस्तार किया गया है़ संगठन में विभिन्न पंचायतों से जुड़े नेताओं को उपाध्यक्ष और सचिव की जवाबदेही दी गयी है़ इटकी के राजकुमार तिर्की व कांके गागी पंचायत के किशोर कुमार महतो को जिला कमेटी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है़ इसके साथ ही अनगड़ा निवासी पंकज कुमार महतो व अजीत महतो को जिला कमेटी में सचिव की जिम्मेवारी दी गयी है़ पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने नये पदाधिकारियों का मनोनयन किया है़.
मौके पर श्री महतो ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुट जायें. पार्टी के महासचिव राजेंद्र मेहता ने साफ तौर पर कहा कि महाधिवेशन के पश्चात विधानसभा प्रभारी का पद खत्म किया जा चुका है़.
संगठन के पदाधिकारी इस नाम का दुरुपयोग न करे़ं इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल टाइगर, आदिल अजीम, पूर्व पुलिस अधिकारी सुबोध प्रसाद, मुर्तुजा अंसारी, बिमल कच्छप, नइम अंसारी, उमेश उरांव, विजय साहू, गुड्डू यादव सहित कई लोग मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










