शहीदों का बलिदान अनुकरणीय : सुबोधकांत

Published at :17 Apr 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदों का बलिदान अनुकरणीय : सुबोधकांत

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि शहीदों का बलिदान अनुकरणीय है. उनके बताये मार्ग पर चल कर अपने देश की रक्षा का संकल्प लें. उक्त बातें उन्होंने रविवार को धुर्वा गोलचक्कर में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही. कार्यक्रम का आयोजन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव […]

विज्ञापन
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि शहीदों का बलिदान अनुकरणीय है. उनके बताये मार्ग पर चल कर अपने देश की रक्षा का संकल्प लें. उक्त बातें उन्होंने रविवार को धुर्वा गोलचक्कर में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही. कार्यक्रम का आयोजन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव सामाजिक उन्नयन न्यास ने किया था.
श्री सहाय ने कहा कि ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव राज दरबार का मोह त्याग कर देश के अस्तित्व व देशवासियों के स्वभिमान की रक्षा के लिए स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े थे. विषम परिस्थितियों में भी अंगरेजों से लोहा लिया. विशिष्ट अतिथि एचइसी के सीएमडी अभिजीत घोष ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत हमारे लिए प्रेरणास्रोत है. उनके बलिदान के कारण ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं. कार्यक्रम में शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा बनाने वाले परिवार व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में राणा संग्राम सिंह, नीलकंठ सिंह शाहदेव, लाल प्रवीर नाथ शाहदेव, अशोक शाहदेव, वेदप्रकाश सिंह, प्रभात लाल, पवन सिंह, लाल निरंजन शाहदेव, लाल रण विजय नाथ शाहदेव, कर्मदेव सिंह, अरुण सिंह, लाल प्रेम प्रकाश शाहदेव, धर्मराज शाहदेव, संटू सिंह, राजन सिंह, कालनाथ शाहदेव, इंद्रजीत, सिंहभूम से शहीद के परिजन प्रसेन जीत सिंहदेव, यशवंत सिंह देव, जय सिंह देव, प्रदीप सिंह देव आदि उपस्थित थे.
ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के गांव को विकसित करने की मांग
रांची : अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का 160वां शहादत दिवस रविवार को एचइसी स्थित सेक्टर तीन गोल चक्कर में मनाया गया. एडीएम विधि व्यवस्था गिरजा शंकर ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी व झारखंड सेनानी कोष संचालन समिति के सदस्य लाल प्रवीर नाथ शाहदेव ने राज्य सरकार से झारखंड सेनानी कोष संचालन समिति की बैठक आहूत करने, जगन्नाथपुर मंदिर की भूमि का सीमांकन करने व ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के गांव को आदर्श गांव के रूप विकसित करने की मांग की. शहीद पांडे गणपत राय की परपौत्री वंदना राय ने शहीदों के सपने को पूरा करने की बात कही. राजकीय मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर के विद्यार्थियों ने शहीदों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया. मौके पर विनय कुमार जायसवाल, प्रभाकर नाग आदि मौजूद थे.
ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को याद किया
रांची. शहीद स्मारक समिति द्वारा रविवार को जिला स्कूल के समीप शहीद स्थल पर 60 वां शहीद सप्ताह समारोह मनाया गया. मौके पर शहीद ठाकुर विश्वनाथ पांडे को श्रद्धांजलि दी गयी.
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए करोड़ों लोगों ने शहादत दी है. आज ही के दिन 16 अप्रैल 1858 को ठाकुर विश्वनाथ पांडेे ने आजादी के लिए अपनी शहादत दी थी. आज भी हमारे जवान अपनी शहादत दे रहे हैं. इससे पूर्व तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम में शहीद स्मारक समिति के सचिव विमल किशोर, विक्रम जयकिशोर, डॉ वंदना रॉय, डॉ हरमिंदरवीर सिंह, नेसार खान, रवि दत्त मिनी रानी, स्मृति साहू, नुपुर कुमारी, आदित्य मोनू सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola