रातू के 96 बूथों पर 97,147 मतदाता करेंगे वोटिंग

Updated at : 21 May 2024 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

रांची लोस चुनाव में इस बार रातू प्रखंड के 96 बूथों पर कुल 97,147 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन मतदाताओं में 48,659 पुरुष और 48,488 महिलाएं हैं.

विज्ञापन

रातू. रांची लोस चुनाव में इस बार रातू प्रखंड के 96 बूथों पर कुल 97,147 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन मतदाताओं में 48,659 पुरुष और 48,488 महिलाएं हैं. इधर, चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. क्षेत्र में 11 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रखंड के 52 भवनों में 96 बूथ बनाये गये हैं. बूथ संख्या 87 राजकीय उत्क्रमित मवि झिरी में सबसे अधिक 1458 व बूथ नंबर 34 सीएन राज हाई स्कूल में सबसे कम 493 मतदाता हैं. वहीं 42 बूथों में महिला मतदाता की संख्या पुरुषों से अधिक है. रातू में गत लोकसभा चुनाव में कुल 77,249 मतदाता थे. जिनमें 39,932 पुरुष व 37,317 महिलाएं थीं. इस चुनाव में 19,898 मतदाता बढ़े हैं. इनमें 8,737 पुरुष व 11,271 महिला मतदाता शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola