धनबाद : विनोद बिहारी महतो विवि के गठन की प्रक्रिया शुरू

रांची/धनबाद: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग ने विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा बजट सत्र में विधानसभा में इसकी घोषणा की गयी थी. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव तैयार किया. विभाग ने प्रस्ताव राज्यपाल की स्वीकृति […]
राजभवन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गयी है. विश्वविद्यालय गठन के लिए विभाग तेजी से काम कर रहा है. गजट प्रकाशन के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव विधि विभाग को भेज दिया है. विनोबा भावे विवि से दो जिलों को अलग कर विवि बनाया जायेगा. इसमें धनबाद, बोकारो जिले के कॉलेज शामिल होंगे. विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह ने गत दिनों कुलपति व विभागीय पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में विवि के लिए पद सृजन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था.
विभाग द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. प्रस्ताव पद वर्ग समिति को भेजा जायेगा. विवि के लिए धनबाद में जमीन भी देखा गया है. उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग की ओर से कोयलांचल विश्ववद्यिालय की स्थापना के लिए चार भूखंड चिह्नित किये गये थे. इसमें भेलाटांड़ (21 एकड़), पॉलिटेक्निक कैंपस (71 एकड़), रेंगुनी (25 एकड़) और बेलगड़िया (23 एकड़) शामिल हैं. इसमें से भेलटांड़ स्थित जमीन पर लगभग सहमति बन गयी है. विवि का अपना भवन बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इसे धनबाद स्थित किसी कॉलेज में संचालित किया जा सकता है.
विवि में दो जिला होंगे शामिल
राज्य का होगा छठा विवि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




