नामकुम : रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक, दो घंटे तक रेल सेवा बाधित

रांची : नामकुम -आरा गेट के पास ट्रक पलट जाने से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया. इस कारण रेल सेवा बाधित रहा. बताया जा रहा है कि NL01G -4992 नंबर ट्रक सुबह करीब 9.50 बजे बैरिकडिंग तोड़कर नामकुम -आरा गेट के सामने पलट गया. इस घटना के कारण सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित रही. […]
रांची : नामकुम -आरा गेट के पास ट्रक पलट जाने से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया. इस कारण रेल सेवा बाधित रहा. बताया जा रहा है कि NL01G -4992 नंबर ट्रक सुबह करीब 9.50 बजे बैरिकडिंग तोड़कर नामकुम -आरा गेट के सामने पलट गया. इस घटना के कारण सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित रही. स्कूली बच्चे और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों पर खास असर पड़ा.सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. ट्रक के ओवरलोड होने के कारण ट्रक ने संतुलन खो दिया. जेसीबी के सहारे ट्रक को हटाया गया. फिलहाल परिचालन सामान्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




