पारा शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र

रांची: झारखंड में पारा शिक्षकों का घेरा-डालो, डेरा-डालो कार्यक्रम शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. हजारों की संख्या में पारा शिक्षक दिन भर जयपाल सिंह स्टेडियम में डटे रहे. पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी ने अपने खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर न्याय की मांग की. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय […]
स्टेडियम के सामने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गयी है. समूह में पारा शिक्षकों को बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है. संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 23 अक्तूबर के बाद आंदोलन को और तेज किया जायेगा. रविवार को संघ आगे की रणनीति की घोषणा करेगा. सरकार ने पारा शिक्षकों को 25 अक्तूबर तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है. 25 अक्तूबर तक काम पर नहीं लौटने वाले पारा शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में सभी जिलों को पत्र भेज दिया गया है. एक नवंबर से हटाये गये पारा शिक्षकों की जगह नये पारा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है. 15 नवंबर से तक प्रक्रिया पूरी हो जाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




