8.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

इंडिया टुडे कॉनक्लेव आज रेडिशन ब्लू में

रांची:इंडिया टुडे स्टेट अॉफ द स्टेट कॉनक्लेव का आयोजन 23 जुलाई को रेडिशन ब्लू में किया जा रहा है. इसमें झारखंड के विकास, शिक्षा, आर्थिक, स्वास्थ्य, विधि-व्यवस्था, जीडीपी आदि विषय पर गंभीर विचार-विमर्श होंगे. इसका उदघाटन राज्यपाल द्रौपदी मुरमू सुबह 10 बजे करेंगी. रात लगभग आठ बजे तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र […]

रांची:इंडिया टुडे स्टेट अॉफ द स्टेट कॉनक्लेव का आयोजन 23 जुलाई को रेडिशन ब्लू में किया जा रहा है. इसमें झारखंड के विकास, शिक्षा, आर्थिक, स्वास्थ्य, विधि-व्यवस्था, जीडीपी आदि विषय पर गंभीर विचार-विमर्श होंगे. इसका उदघाटन राज्यपाल द्रौपदी मुरमू सुबह 10 बजे करेंगी.

रात लगभग आठ बजे तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, हेमंत सोरेन, मंत्री सरयू राय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, लोकसभा सदस्य सह अभिनेता मनोज तिवारी, फिल्म निर्देशक प्रकाश झा, जिशान कादरी, सांसद सह वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश, सांसद महेश पोद्दार सहित जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल, मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ सुरजीत भल्ला, केंद्रीय नगर विकास के सचिव राजीव गौबा, पूर्व मुख्य सचिव पीपी शर्मा, केंद्रीय ग्रामीण विकास के अपर सचिव अमरजीत सिन्हा, ट्राइ के अध्यक्ष आरएस शर्मा, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट के सदस्य सचिव शैबाल गुप्ता, आद्री के पीपी घोष, अर्थशास्त्री रमेश शरण, अर्थशास्त्री हरिश्वर दयाल, सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह, गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा के वरीय सलाहकार के विजय कुमार, झारखंड भवन के अोएसडी नीरज सिन्हा, एडीजी अभियान एसएन प्रधान, ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर राज चंगप्पा आदि अलग-अलग विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे. कार्यक्रम के अंत में इंडिया टुडे स्टेट अॉफ द स्टेट अवार्ड सेरेमनी का आयोजन भी किया जायेगा.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel