झारखंड में 75 फीसदी स्थानीय को नौकरी देने का क्या रोड मैप, राज्य में स्थित कंपनियों ने दी जानकारी

Updated at : 22 Jul 2023 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 75 फीसदी स्थानीय को नौकरी देने का क्या रोड मैप, राज्य में स्थित कंपनियों ने दी जानकारी

झारखंड में स्थित कंपनियों को यह भी बताना है कि वह अगले तीन वर्षों में अपनी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय के नियोजन के प्रावधान को पूरा करेंगे. इसके लिए कंपनियों को सरकार को बताना है कि उनका रोड मैप क्या होगा

विज्ञापन

निजी क्षेत्र में 40 हजार से कम वेतन की नौकरियों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को बहाल करने का प्रावधान सरकार ने लागू किया है. श्रम विभाग ने इसके लिए एक विशेष पोर्टल के माध्यम से कंपनियों, कंपनियों के कर्मियों के निबंधन की प्रक्रिया भी शुरू की है. निजी क्षेत्र की हर कंपनी को श्रम विभाग के पोर्टल के माध्यम से निबंधन कराते हुए मांगी गयी जानकारी उपलब्ध करना है.

कंपनियों को यह भी बताना है कि वह अगले तीन वर्षों में अपनी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय के नियोजन के प्रावधान को पूरा करेंगे. इसके लिए कंपनियों को सरकार को बताना है कि उनका रोड मैप क्या होगा, कैसे वह इस प्रावधान को लागू करेंगे. राज्य की 5046 कंपनियों ने श्रम विभाग के पोर्टल में निबंधन कराया है. वहीं 1392 कंपनियों ने यह बताया है कि वह कैसे इस प्रावधान को लागू करेंगे.

सरायकेला-खरसावां जिले की सर्वाधिक 203 कंपनियों ने सरकार को बताया है कि वह कैसे इस प्रावधान को लागू करेंगी. इधर राज्य सरकार ने 1128 कंपनियों का भौतिक सत्यापन किया है. इन कंपनियों द्वारा दी गयी जानकारी का सत्यापन विभागीय स्तर से किया गया है. विभागीय स्तर पर सबसे ज्यादा सराकेला-खरसावां जिला की 165 कंपनियों का भौतिक सत्यापन हुआ है.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन बोले-सड़क किनारे नहीं दिखें हड़िया-शराब बेचती महिलाएं, 10 हजार गांवों में बनाएं खेल का मैदान
किस जिले में कितनी कंपनियों ने श्रम विभाग में कराया है निबंधन

जिला कंपनी

कोडरमा 123

खूंटी 44

गुमला 128

गोड्डा 119

पाकुड़ 46

रांची 319

जिला कंपनी

चतरा 76

हजारीबाग 137

सरायकेला-खरसावां 537

देवघर 120

साहिबगंज 45

बोकारो 655

जिला कंपनी

रामगढ़ 223

लातेहार 51

लोहरदगा 49

पूर्वी सिंहभूम 1136

जामताड़ा 41

गढ़वा 85

जिला कंपनी

धनबाद 603

दुमका 99

पलामू 117

सिमडेगा 45

पश्चिमी सिंहभूम 117

गिरिडीह 141

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola