जमशेदपुर का संदिग्ध आतंकी हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार
Updated at : 19 Jan 2016 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/जमशेदपुर/मेवात. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने हरियाणा के मेवात जिले से अलकायदा (एक्यूआइएस) के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है़ उसकी पहचान अब्दुल सामी (32) के रूप में हुई है़ सामी झारखंड के जमशेदपुर स्थित धातकीडीह का रहनेवाला है़ दिल्ली पुलिस ने उसे मेवात के नुह कस्बे में बनी मसजिद के पास से पकड़ा […]
विज्ञापन
रांची/जमशेदपुर/मेवात. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने हरियाणा के मेवात जिले से अलकायदा (एक्यूआइएस) के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है़ उसकी पहचान अब्दुल सामी (32) के रूप में हुई है़ सामी झारखंड के जमशेदपुर स्थित धातकीडीह का रहनेवाला है़ दिल्ली पुलिस ने उसे मेवात के नुह कस्बे में बनी मसजिद के पास से पकड़ा है़ स्पेशल सेल के आयुक्त अरविंद दीप ने बताया : अब्दुल सामी को रविवार को ही गिरफ्तार किया गया था़ गिरफ्तारी के बाद सामी क सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है़.
कटकी के संपर्क में था सामी : पुलिस के अनुसार, अब्दुल सामी, कटकी के संपर्क में था़ पिछले माह कटक से गिरफ्तार मदरसा संचालक अब्दुल रहमान उर्फ कटकी की मदद से अब्दुल सामी जनवरी 2014 में दुबई होते हुए कराची पहुंचा था़.
कराची में कुछ दिन रहने के बाद वह मानसेहरा चला गया था़ मानसेहरा में ही हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी़ उसके पाकिस्तान जाने की पूरी व्यवस्था कटकी ने ही की थी़ बेंगलुरु के मौलाना ने भी उसकी मदद की थी. सामी मानसेहरा में ट्रेनिंग लेने के बाद जनवरी 2015 में लौटा था. सामी को पाकिस्तान से युसूफ नामक हैंडलर निर्देश दे रहा था. वह अन्य युवकों को भी संगठन में शामिल करने के प्रयास में था़ कटकी की गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल ने मौलाना को भी पकड़ लिया था़ कटकी से मिली जानकारी के बाद अब्दुल सामी को भी गिरफ्तार कर लिया गया़.
रांची, जमशेदपुर व लोहरदगा आता था कटकी
ओड़िशा के कटक से गिरफ्तार अब्दुल रहमान उर्फ कटकी जमशेदपुर, रांची और लोहरदगा में लगातार आता-जाता रहा है. पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने पाकुड़ पुलिस को अलर्ट कर पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नामक संगठन की गतिविधयों पर नजर रखने का आदेश दिया था.
झारखंड से जुड़े रहे हैं तार
2013 में पटना के गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की रैली में हुए सीरियल ब्लास्ट में गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी झारखंड के ही थे. इस संगठन के कई सदस्य रांची के सीठियो गांव के थे. पुलिस ने कई कूकर बम हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से बरामद किये गये थे.
एक्यूआइएस के अब तक पांच आतंकी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, अब्दुल सामी का हैंडलर युसूफ था, जो मोहम्मद आसिफ के संपर्क में था. आसिफ अलकायदा माड्यूल इन इंडियन सब कांटीनेंट (एक्यूआइएस) के संस्थापक सदस्यों में एक है़ आसिफ इस अभियान में गिरफ्तार होनेवाला पहला आतंकी था, जिसे पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर से पकड़ा गया था़ इसके बाद कटक से अब्दुल रहमान उर्फ कटकी, संभलपुर से जफर मसूद और बेंगलुरु से मौलाना अनजार शाह को गिरफ्तार किया गया था़ चारों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ऐसे तीन व्यक्तियों की पहचान की, जिसे कटकी ने एक्यूआइएस में शामिल किया था और प्रशक्षिण के लिए भेजा था़ इनमें सामी को गिरफ्तार कर लिया गया़ जबकि अबू सूफियां व उमर हैदराबादी के बारे में माना जाता है कि वे अब भी पाकिस्तान में हैं.
दिल्ली पुलिस आयी थी जमशेदपुर
झारखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एडीजी अभियान एसएन प्रधान ने अब्दुल सामी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है़ उन्होंने बताया कि अब्दुल सामी को ओड़िशा से गिरफ्तार आतंकी कटकी से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर पकड़ा गया़ अब्दुल सामी की तलाश में करीब 15 दिन पहले दिल्ली पुलिस की टीम जमशेदपुर आयी थी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के अलावा झारखंड के अन्य जिलाें के और भी युवक आतंकी गुटों के संपर्क में हैं. हालांकि उन्होंने ऐसे युवकों की संख्या बताने से इनकार कर दिया़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




