67 बच्चों का किया गया टीकाकरण

Updated:
विज्ञापन
67 बच्चों का किया गया टीकाकरण

टंडवा प्रखंड स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से बचरा अस्पताल में गुरुवार को शिविर लगा कर 67 बच्चों का टीकाकरण किया गया

विज्ञापन

पिपरवार.

टंडवा प्रखंड स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से बचरा अस्पताल में गुरुवार को शिविर लगा कर 67 बच्चों का टीकाकरण किया गया. स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों को बीसीजी, पेंटा-वन, टू व थ्री, ओपीवी-वन, टू व थ्री, एमआर वन व टू, जेइ वन व टू, डीपीटी, टीटी व विटामिन ए की खुराक दी गयी. ज्ञात हो कि प्रत्येक महीने के अंतिम गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग बचरा अस्पताल में टीकाकरण शिविर लगाता है. आयोजन को सफल बनाने में एएनएम फूल कुमारी, नलिता कुमारी, ललिता कुमारी, सहिया आशा देवी व यशोदा देवी ने सहयोग किया.

जीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन दो को : डकरा.

जनता मजदूर संघ एनके-पिपरवार के असंगठित जोनल सचिव प्रताप यादव ने गुरुवार को एनके एरिया के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर उन्हें दो जुलाई को कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सीसीएल के अंतर्गत जितने भी निजी वाहन चल रहे हैं, उसके चालकों का वाहन मालिक संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से शोषण कर रहे हैं. 12 जून को महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया था और मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की गयी थी. लेकिन प्रबंधन ने कुछ नहीं किया. बाध्य होकर संघ ने धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. महाप्रबंधक को दिये गये पत्र में 50 से अधिक चालकों के हस्ताक्षर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola