बेड़ो बाजारटांड़ में 60वां पाड़हा जतरा तीन को
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटांड़ में तीन जून को लगनेवाले 60वें वार्षिक पाड़हा जतरा की तैयारी अंतिम चरण में है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बेड़ो.
प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटांड़ में तीन जून को लगनेवाले 60वें वार्षिक पाड़हा जतरा की तैयारी अंतिम चरण में है. समिति के संरक्षक डॉ रवींद्र नाथ भगत, मुन्ना बड़ाइक ने पाड़हा समिति के साथ जतरा स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया. जतरा स्थल पर साफ-सफाई, समतलीकरण और सजावट कार्य तेजी से चल रहा है. मंच, पंडाल और अतिथि दीर्घा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. समिति के अनुसार इस बार देश-विदेश और अन्य राज्यों के पाड़हा क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, पेयजल, बिजली और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है. डॉ भगत ने बताया कि पाड़हा जतरा का आयोजन ब्राजील और गोवा के कार्निवल की तर्ज पर होगा. ढोल-नगाड़ा, मांदर और रणभेरी के साथ पारंपरिक लोक नृत्य-गीत जतरा का मुख्य आकर्षण रहेंगे. गौरतलब हो कि पाड़हा जतरा की शुरुआत 1967 में करमचंद भगत ने बेड़ो विधानसभा से पहली बार चुनाव जीतने की खुशी में आयोजित की थी. तब से हर वर्ष तीन जून को जतरा का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर समिति के मुन्ना बड़ाइक, प्रो मंगा उरांव, प्रो बिरसा उरांव, प्राचार्य गोविंदा उरांव, रवि सिंह, पवन रॉय, पंकज राय, चंद्रशेखर गोप, सुकरा उरांव, भोला उरांव, सुनील कच्छप, अपूर्व लाल खन्ना, बजरंग गोप, रतन सिंह, आकाश कुमार, शशि सौरभ, विशू उरांव, दीपक यादव, रोहित भगत, भगत बड़ाइक, अनिल करमाली आदि मौजूद थे.ब्राजील-गोवा कार्निवल की तर्ज पर होगी तैयारी
बेड़ो, बाजारटांड़ में पाड़हा जतरा की तैयारी में जुटे समिति के सदस्य.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










