ePaper

पंसस ने ग्रामीणो के बीच किया 60 कंबलों का वितरण

Updated at : 28 Dec 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
पंसस ने ग्रामीणो के बीच किया 60 कंबलों का वितरण

किचटो पंचायत की पंसस सुनीता देवी ने रविवार को ग्रामीणो के बीच कंबल का वितरण किया.

विज्ञापन

पिपरवार. किचटो पंचायत की पंसस सुनीता देवी ने रविवार को ग्रामीणो के बीच कंबल का वितरण किया. किचटो, गढ़ापार, चौड़ा, तरवां, बनहे व पैसराटांड़ में 60 जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्होंने कंबल दिये. इस कड़ाके की ठंड में ग्रामीण कंबल पा कर काफी खुश हुए. जानकारी के अनुसार ठंड को देखते हुए प्रखंड कार्यालय द्वारा सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों को कंबल उपलब्ध करा दिया गया है. लेकिन किचटो पंसस को छोड़ कर अभी तक किसी भी पंचायत के प्रतिनिधि ने कंबल वितरण की पहल नहीं की है. जानकारी के अनुसार मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों को 60-60 कंबल दिये गये हैं. अब भी कुछ ऐसे प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने कंबल रिसीव नहीं किया है. जबकि इस भीषण ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं. कंबल वितरण में विलंब से ग्रामीणो में रोष व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola