18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रघुवर की पीठ थपथपा लौटे मोदी, की प्रशंसा

रांची : नौ महीने के रघुवर सरकार के लिए दो अक्तूबर का दिन सुकून भरा रहा़. झारखंड और बिहार के दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रघुवर दास सरकार की पीठ थपथपा कर लौटे़ . रघुवर सरकार के कामकाज की प्रशंसा खुले दिल से की़. खूंटी से लेकर बांका तक रघुवर सरकार का डंका बजा़ […]

रांची : नौ महीने के रघुवर सरकार के लिए दो अक्तूबर का दिन सुकून भरा रहा़. झारखंड और बिहार के दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रघुवर दास सरकार की पीठ थपथपा कर लौटे़ . रघुवर सरकार के कामकाज की प्रशंसा खुले दिल से की़. खूंटी से लेकर बांका तक रघुवर सरकार का डंका बजा़ प्रधानमंत्री ने झारखंड सरकार के काम को बिहार से बेहतर बताया़.

खूंटी में अपने भाषण के आरंभ में ही प्रधानमंत्री ने रघुवर दास को सफल मुख्यमंत्री कह कर संबोधित किया़ खूंटी में सिविल कोर्ट के सौर ऊर्जा संयंत्र के उदघाटन के मौके पर उमड़ी भीड़ देख कर प्रधानमंत्री खुश थे़ भीड़ का अभिनंदन करने के साथ-साथ सौर ऊर्जा में सरकार के प्रयास की सराहना की़ उन्होंने कहा कि झारखंड ने विश्व में मिसाल कायम किया है़ .

खूंटी से दुमका पहुंचे प्रधानमंत्री ने विकास के लिए झारखंड के प्रयास की सराहना की़ पर्यटन में झारखंड की संभावनाओं का जिक्र किया़ चुनाव प्रचार में बिहार के बांका में भी रघुवर दास सरकार की कामकाज की प्रशंसा की़ इज ऑफ डुईंग बिजनेस में झारखंड के तीसरे पायदान में आने की चर्चा की़ प्रधानमंत्री ने कहा : मैं बिहार की तुलना गुजरात से नहीं कर रहा हूं, महाराष्ट्र से नहीं कर रहा हूं, गाेवा और कर्नाटक से नहीं कर रहा हू़ं बहुत सिंपल है़ मैं बिहार की तुलना झारखंड से कर रहा हू़ं प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले झारखंड वर्ल्ड बैंक के सर्वे इज ऑफ डुईंग बिजनेस में 29 वें और बिहार 27 वें स्थान पर था़. दो हफ्ता पहले वर्ल्ड बैंक का दुबारा सर्वे आया है़. बिहार अभी भी 27वें स्थान पर है़ झारखंड 29वें से तीसरे स्थान पर आ गया़. झारखंड में सरकार बदली, तो बदलाव आ गया है़. पहले झारखंड भी आप ही की तरह गरीब था़, लेकिन झारखंड अब विकास की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है़ आप यहां भी एनडीए की सरकार बनायें, बिहार को भी विकास की नयी ऊंचाई पर ले जायेंगे़ हम वोट विकास के नाम पर मांग रहे है़ं बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के नाम पर मांग रहे है़ं .

प्रधानमंत्री ने कहा : झारखंड और बिहार में कालाजार की बीमारी है़ छोटे-छोटे बालक की मौत हो जाती है़ एक ही समय दोनों राज्यों की तुलना करें, तो बिहार में 300 मौत हुई है, वहीं झारखंड में सिर्फ 21 लोगों की मौत हुई़ झारखंड में सरकार बदली, तो लोगों की जान नहीं जा रही है़ इस तरह मोदी ने अपने भाषण में झारखंड सरकार की प्रशंसा करते हुए बिहार सरकार को कामकाज के मुद्दे पर घेरा़ उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए को शासन करने का मौका मिला, तो तसवीर बदलेगी़

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel