एयर इंडिया में सामान गया, यात्री छूटे

रांची: एयर इंडिया का विमान आइसी 810 (मुंबई-दिल्ली-रांची) मंगलवार को टेक ऑफ करने के बाद वापस बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर लौट आया. विमान में 175 यात्री सवार थे. सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया का विमान अपने निर्धारित समय दोपहर 2.45 बजे के बजाय शाम 3.30 बजे रांची पहुंचा. विमान शाम 4.00 बजे यात्रियों को […]
विमान शाम 4.00 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ा. विमान के टेक ऑफ होने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एयर इंडिया के अधिकारी ने रांची एटीसी से संपर्क किया, लेकिन विमान रांची एटीसी एरिया से बाहर हो गया था. इसके बाद रांची एटीसी ने बनारस एटीसी से संपर्क किया. पायलट से संपर्क होने पर विमान को वापस रांची आने को कहा गया. एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद निजामुद्दीन व एक अन्य यात्री को मुंबई होते हुए दुबई जाना था. दोनों यात्री ने बोर्डिग करा ली थी, लेकिन चेकिंग नहीं करायी थी.
यात्री प्रस्थान हॉल में बैठे रह गये और उनका सामान विमान में चला गया. एयरलाइंस के अधिकारियों को आशंका हुई कि कहीं सामान के साथ कोई आपत्तिजनक वस्तु तो नहीं है. इस कारण एटीसी से संपर्क किया गया. विमान दोबारा शाम 4.40 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा. यात्रियों के सामान की जांच की गयी, उसके बाद विमान दोनों यात्रियों को लिये बिना दिल्ली के लिए शाम 5.15 बजे उड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










