21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मां जानकी जगत जननी : लेखानंद झा (पढ़ लें)

रांची : विद्यापति स्मारक समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मां जानकी जन्म महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष लेखानंद झा ने कहा कि मां जानकी जगत जननी है. वह राजा जनक के घर में जन्म लेकर विश्व को क्षितिज पर पहुंचा दिया. मां जानकी शादी के बाद जो कष्ट झेला और […]

रांची : विद्यापति स्मारक समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मां जानकी जन्म महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष लेखानंद झा ने कहा कि मां जानकी जगत जननी है. वह राजा जनक के घर में जन्म लेकर विश्व को क्षितिज पर पहुंचा दिया. मां जानकी शादी के बाद जो कष्ट झेला और अपने आचरण को बरकरार रखा वह अनुकरणीय है. समिति के लोग कई वर्षों से मां जानकी के जन्म महोत्सव 27 अप्रैल को मनाते आ रहे हैं. जन्म की खुशहाली में दुर्गा मंदिर मोरहाबादी में हर वर्ष समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भूकंप की आशंका को लेकर लोगों ने यज्ञ किया और आपदा टल गयी. यज्ञ में बीके झा, दिलीप झा, कमलाकांत झा, तिरपित झा, राम मिश्र, जयंत झा, अशोक गुप्ता, सरोज झा, नारायण झा, अपरेंद्र मोहन झा, विद्याकांत झा, ज्ञानदेव झा, डॉ बच्चा राम झा, युगेश पासवान, रामचंद्र पासवान व उदित नारायण ठाकुर ने अहम भूमिका निभायी. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ गोसाउनिक गीत से हुआ. गायिका जूली ने गीत प्रस्तुत किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें