झारखंड : गढ़वा में यात्री बस खाई में गिरी, 10 की मौत

Updated:
विज्ञापन
झारखंड : गढ़वा में यात्री बस खाई में गिरी, 10 की मौत

रांची : गढ़वा में एक यात्री बस खाई में पलटने से करीब 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 25 लोग घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीक के सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा नामक यह बस रायगढ़ से सासाराम जा […]

विज्ञापन

रांची : गढ़वा में एक यात्री बस खाई में पलटने से करीब 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 25 लोग घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीक के सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा नामक यह बस रायगढ़ से सासाराम जा रही थी जो अनराज घाटी में गिर गई.

undefined



प्रभात खबर प्रतिनिधि ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह एक वाल्बों बस थी जिसमें स्लीपर की व्यवस्था होती है. बस करीब 200 फीट नीचे गिरी है. इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 25 लोग गंभीर रूप सेजख्‍मी हो गये हैं. इनमें से चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है.

undefined



इससे पहले भी कई बार इस घाटी में इस तरह की दुर्घटना हो चुकी है. हर साल करीब दर्जनों लोग इस घाटी में अपनी जान गंवाते हैं.गार्डवाल की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस छत्तीसगढ के रायगढ से बिहार के सासाराम जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में वह सुबह करीब पांच बजे खाई में गिर गई.जारी…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola