ePaper

सात जिलों में नशे के कारोबार से जुड़े 366 हॉट स्पॉट चिह्नित

Updated at : 26 Apr 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

पुलिस ने राज्य के सात जिलों- खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, चतरा व लातेहार में नशे के कारोबार से जुड़े 366 स्थलों को चिह्नित किया है. नशे के उपभोग, विक्रय और निर्माण/उत्पाद केंद्र के रूप में चर्चित इन स्थलों को पुलिस ने ‘हॉट स्पॉट’ की संज्ञा दी है.

विज्ञापन

पुलिस ने राज्य के सात जिलों- खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, चतरा व लातेहार में नशे के कारोबार से जुड़े 366 स्थलों को चिह्नित किया है. नशे के उपभोग, विक्रय और निर्माण/उत्पाद केंद्र के रूप में चर्चित इन स्थलों को पुलिस ने ‘हॉट स्पॉट’ की संज्ञा दी है. पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, खूंटी ऐसा जिला है, जहां सबसे अधिक 296 स्थल नशे के उत्पाद के लिए पूरे राज्य में चर्चित हैं. जबकि, लातेहार जिले में सबसे अधिक 106 लोग अभी नशे के कारोबार में शामिल हैं. वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे अधिक 16 हॉट स्पॉट हैं, जहां पर नशीले पदार्थ की बिक्री होती है. चिह्नित हॉट स्पॉट पर कार्रवाई के लिए सीआइडी मुख्यालय के स्तर से एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है. अब सीआइडी मुख्यालय ने संबंधित जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि चिह्नित हॉट स्पॉट पर पुलिस विशेष निगरानी रखे. साथ ही समय-समय पर छापेमारी अभियान भी चलाया जाये, ताकि नशे का उपभोग, बिक्री, निर्माण/उत्पादन करनेवाले और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola