Athletics : राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में काजल ने जीता कांस्य

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Feb 2025 8:30 PM

विज्ञापन

23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप

विज्ञापन

रांची. झारखंड की काजल कुमारी ने चेन्नई में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता. काजल ने टी46 कैटेगरी में 400 मीटर की दौड़ में यह पदक हासिल किया. काजल के पदक जीतने पर डॉ शिवाजी कुमार, िवजय कुमार गुप्ता, सुनील विश्वास, अविनाश तिवारी, सचिव पैरालिंपिक समिति ऑफ झारखंड और जामताड़ा के खेल पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है. टीम मैनेजर गौरव कुमार ने बताया कि काजल अत्यंत गरीब परिवार से आती है. यदि सरकार की ओर से उसे सहायता मिले, तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola