बाबूलाल व प्रदीप समेत तीन के खिलाफ सम्मन
Updated at : 23 Jan 2015 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में देवघर एसडीजेएम अजय कुमार सिंह की अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव तथा जेवीएम नेता संतोष पासवान के विरुद्ध संज्ञान लिया है. साथ ही तीनों आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट में हाजिर होने के लिए सम्मन जारी करने का आदेश दिया […]
विज्ञापन
देवघर : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में देवघर एसडीजेएम अजय कुमार सिंह की अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव तथा जेवीएम नेता संतोष पासवान के विरुद्ध संज्ञान लिया है.
साथ ही तीनों आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट में हाजिर होने के लिए सम्मन जारी करने का आदेश दिया है. तीनों आरोपितों को 28 फरवरी 2015 को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए सम्मन किया गया है. यह मुकदमा लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया था. जसीडीह थाना के पुनासी स्थित यात्री शेड जो सरकारी संपत्ति के दायरे में आता है, पर बिना अनुमति के पोस्टर चिपका दिया गया था. साथ ही दफ्तर की तरह प्रयोग किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




