झारखंड के पूर्व CM पर कसा शिकंजा, मधु कोड़ा को सम्मन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2015 6:47 AM
रांची: दिल्ली स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत ने कोयला घोटाले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मुख्य सचिव एके बसु और पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता सहित सात आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को सम्मन जारी किया है. सीबीआइ के विशेष जज भरत पराशर ने सीबीआइ द्वारा दायर आरोप पत्र के आधार पर इनको […]
सभी को 18 फरवरी को अदालत में हाजिर होने के लिए कहा गया है. सीबीआइ ने दिसंबर 2014 में कोड़ा सहित सात के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. अदालत ने 22 दिसंबर को आरोप पत्र पर सुनवाई के बाद इसे स्वीकार करते हुए न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत की. आरोप पत्र में कहा गया था कि कोड़ा सहित आरोपित अधिकारियों ने बिन्नी आयरन एंड स्टील के लिए रजहरा कोल ब्लॉक आवंटित करने की अनुशंसा की थी. इस कोल ब्लॉक में 17.09 मिलियन टन कोयले र्के भंडार का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










