ePaper

झारखंड चुनाव में ब्रांड MODI सफल, नमो को छोड़ सारे स्टार प्रचारक फेल

Updated at : 24 Dec 2014 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड चुनाव में ब्रांड MODI सफल, नमो को छोड़ सारे स्टार प्रचारक फेल

रांची: झारखंड के चुनाव परिणाम पर स्टार प्रचारकों का ज्यादा असर नहीं दिखा. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा का असर काफी हद तक दिखा. उन्होंने भाजपा व आजसू प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के […]

विज्ञापन

रांची: झारखंड के चुनाव परिणाम पर स्टार प्रचारकों का ज्यादा असर नहीं दिखा. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा का असर काफी हद तक दिखा. उन्होंने भाजपा व आजसू प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के चुनावी दौरे का असर नहीं दिखा. नरेंद्र मोदी ने झारखंड में नौ सभाएं की. इससे 14 सीटों के परिणामों पर प्रत्यक्ष असर पड़ने की बात कही जा रही है.

इसमें से पांच सीटें भाजपा हार गयीं. वहीं, डालटनगंज में पार्टी तीसरे स्थान पर रही. दुमका सीट से भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हराया. लेकिन बरहेट में हेमंत सोरेन भारी पड़े. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में तीन सभाएं कीं. इससे चार सीटों पर प्रत्यक्ष असर पड़ा, लेकिन इसमें से कोई भी सीट कांग्रेस नहीं जीत पायी. तीन में तो कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही. कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने झारखंड में आठ सभाएं की.

इसमें से वह केवल एक ही सीट पार्टी को जिता पाये. तीन सीटों पर दूसरे, एक पर तीसरे तथा तीन सीटों पर चौथे स्थान पर कांग्रेस रही. सबसे खराब प्रदर्शन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का रहा. उन्होंने 14 सभाएं की की थी. इसमें से मात्र एक सीट जामताड़ा को वे सहयोगी दल कांग्रेस को जिताने में सफल रहे. इसके अलावा उनके चुनावी सभावाली सारी सीटें राजद, जदयू व कांग्रेस हार गयीं. गोड्डा व कोडरमा में वह राजद को दूसरे स्थान पर पहुंचाने में कामयाब रहे. बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं की थीं, लेकिन एक भी सीट पर प्रत्याशियों को जीत नहीं दिला सके.

नरेंद्र मोदी की नौ सभा

रांची जीते (भाजपा पहले स्थान पर)

कांके जीते (भाजपा पहले स्थान पर)

हटिया हारे (भाजपा दूसरे स्थान पर)

खिजरी जीते (भाजपा पहले स्थान पर)

डालटनगंज हारे (भाजपा तीसरे स्थान पर)

लातेहार हारे (भाजपा दूसरे स्थान पर)

चाईबासा हारे (भाजपा दूसरे स्थान पर)

पूर्वी सिंहभूम जीते (भाजपा पहले स्थान पर)

पश्चिम सिंहभूम जीते (भाजपा पहले स्थान पर)

हजारीबाग जीते (भाजपा पहले स्थान पर)

रामगढ़ जीते (आजसू पहले स्थान पर)

धनबाद जीते (भाजपा पहले स्थान पर)

दुमका जीते (भाजपा पहले स्थान पर)

बरहेट हारे (भाजपा दूसरे स्थान पर)

सोनिया गांधी की तीन सभा

डालटनगंज हारे (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)

गुमला हारे (कांग्रेस तीसरे स्थान पर)

बिशुनपुर हारे (कांग्रेस तीसरे स्थान पर)

जुगसलाई हारे (कांग्रेस तीसरे स्थान पर)

राहुल गांधी की आठ सभा

पांकी जीते (कांग्रेस पहले स्थान पर)

मनिका हारे (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)

चाईबासा हारे (कांग्रेस चौथे स्थान पर)

जगन्नाथपुर हारे (कांग्रेस चौथे स्थान पर)

रामगढ़ हारे (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)

कांके हारे (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)

शिकारीपाड़ा हारे (कांग्रेस चौथे स्थान पर)

महगामा हारे (कांग्रेस तीसरे स्थान पर)

लालू प्रसाद की 14 सभा

सिमरिया हारे (राजद तीसरे स्थान पर)

राजधनवार हारे (राजद आठवें स्थान पर)

बेरमो हारे (कांग्रेस दूसरे स्थान पर)

कोडरमा हारे (राजद दूसरे स्थान पर)

बगोदर हारे (राजद 10वें स्थान पर)

जमुआ हारे (राजद तीसरे स्थान पर)

देवघर हारे (राजद दूसरे स्थान पर)

बोकारो हारे (राजद सातवें स्थान पर)

बरकट्टा हारे (जदयू चौथे स्थान पर)

राजमहल हारे (राजद पांचवें स्थान पर)

गोड्डा हारे (राजद दूसरे स्थान पर)

सारठ हारे (राजद छठे स्थान पर)

जामताड़ा जीते (कांग्रेस जीती)

नाला हारे (राजद आठवें स्थान पर)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola