आज अंतिम चरण का प्रचार रुकेगा

रांची: राज्य में विधानसभा चुनाव के पांचवें व अंतिम चरण के लिए गुरुवार को प्रचार खत्म हो जायेगा. इस चरण में संताल परगना क्षेत्र की 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा. राज्य मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इस चरण […]
रांची: राज्य में विधानसभा चुनाव के पांचवें व अंतिम चरण के लिए गुरुवार को प्रचार खत्म हो जायेगा. इस चरण में संताल परगना क्षेत्र की 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा. राज्य मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है.
सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इस चरण में 16 महिलाओं समेत 208 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, मंत्री लोबिन हेंब्रम भी शामिल हैं. हेमंत सोरेन दो सीटों बरहेट और दुमका से किस्मत आजमा रहे हैं.
20 दिसंबर को होगा 16 सीटों के लिए मतदान
कुल सीट : 16
(नौ सामान्य व सात एसटी के लिए)
कुल प्रत्याशी
208
(16 महिलाएं)
कुल मतदाता
36,90069
(1566 सर्विस वोटर व छह ट्रांस जेंडर)
कुल मतदानकर्मी
22240
कुल मतदान केंद्र : 3773
(149 शहरी व 3624 ग्रामीण क्षेत्रों में)
अतिसंवेदनशील बूथ : 833
संवेदनशील: 1496
मॉडल 389
वेबकास्टिंग : 291, बैलेट यूनिट : 4448
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




