Sports : योगासन में एसबीयू के पंकज को दो पदक, रूपा को कांस्य
Updated at : 02 Apr 2025 12:01 AM (IST)
विज्ञापन

प्रथम ओपन राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता
विज्ञापन
रांची.
राउरकेला में आयोजित प्रथम ओपन राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में सरला बिरला यूनिवर्सिटी (एसबीयू) के दो विद्यार्थियों ने मेडल जीते. महिला ट्रेडिशनल वर्क में रूपा कुमारी (एमएससी योगिक साइंस) और पुरुष वर्ग में पंकज कुमार महतो (बीएससी योगिक साइंस) ने कांस्य पदक हासिल किया. पंकज ने आर्टिस्टिक योग (सिंगल्स) में भी रजत पदक जीता. प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के पांच से लेकर 75 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रमुख जज व गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर एसबीयू रांची की योग विज्ञान और नेचुरोपैथी विभाग की सह प्राध्यापिका अंजना कुमारी सिंह, विभाग के प्रयोगशाला सहायक पंकज केसरी को सम्मानित किया गया. एसबीयू के योग प्रतिभागियों के मेडल हासिल करने पर योग व नेचुरोपैथी विभाग की डीन डॉ नीलिमा पाठक, विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना मौर्या समेत अन्य शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




