पुलिस ने व्यवसायी के बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कोतवाली थाना की पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार की शाम एक व्यवसायी के बेटे धीरज जालान को छोड़ दिया. धीरज जालान का नाम तुपुदाना ओपी क्षेत्र के गंगा कंस्ट्रक्शन कंपनी में हुए हमले की घटना के बाद सामने आया था. हमला गत सोमवार की देर रात हुआ था. घटना के दूसरे तुपुदाना […]
विज्ञापन
रांची : कोतवाली थाना की पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार की शाम एक व्यवसायी के बेटे धीरज जालान को छोड़ दिया. धीरज जालान का नाम तुपुदाना ओपी क्षेत्र के गंगा कंस्ट्रक्शन कंपनी में हुए हमले की घटना के बाद सामने आया था. हमला गत सोमवार की देर रात हुआ था. घटना के दूसरे तुपुदाना पुलिस ने गरिसन टुगरी खदान से एक शव बरामद किया था.
जिसकी बाद में पहचान जमशेदपुर निवासी विश्वरूप बोस के रूप में हुई थी. यह भी बात सामने आयी थी कि विशाल सिंह लखन सिंह के नाम क्षेत्र के व्यवसायियों से रंगदारी मांगता था. वहीं विशाल सिंह के गिरोह में धीरज जालान, अशोक सिंह और ��ुकेश शर्मा भी शामिल हैं.
धीरज जालान का घर कोतवाली थाना क्षेत्र में पड़ता है. इस वजह से कोतवाली पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. पूछताछ में धीरज ने पुलिस को बताया कि विश्वरूप को वह पहले से जानता था कि वह पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन से जुड़ा हुआ था. इसलिए उसे आशंका है कि गंगा कंस्ट्रक्शन पर हमला पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने किया होगा. पूछताछ में धीरज जालान ने यह भी बताया कि करीब छह माह से दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ था. इसके बाद धीरज जालान को पुलिस ने छोड़ दिया. कोतवाली इंस्पेक्टर ने धीरज जालान से पूछताछ के बाद छोड़ने जाने की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










