झारखंड : झरिया में दिखा आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का समर्थक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

झरिया : इसे आप बेबकूफाना हरकत कहें या फिर भूल सोमवार की रात झरिया थाना चेक पोस्ट के समीप मुहर्रम के जुलूस में आइएसआइएस पाकिस्तान की टी-शर्ट पहने एक युवक दिखा. टी-शर्ट पर आइएसआइएस पाकिस्तान लिखा हुआ था और साथ ही चांद के ऊपर तारा का निशान भी बना है. इस संबंध में झरिया थानेदार […]
विज्ञापन
झरिया : इसे आप बेबकूफाना हरकत कहें या फिर भूल सोमवार की रात झरिया थाना चेक पोस्ट के समीप मुहर्रम के जुलूस में आइएसआइएस पाकिस्तान की टी-शर्ट पहने एक युवक दिखा. टी-शर्ट पर आइएसआइएस पाकिस्तान लिखा हुआ था और साथ ही चांद के ऊपर तारा का निशान भी बना है.
इस संबंध में झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर विष्णु रजक ने कहा है कि ऐसे लोगों पर जांच के बाद कार्रवाई होगी. उल्लेखनीय है कि आइएसआइएस एक खतरनाक आतंकी संगठन है जिसने सिरिया में बहुत से निर्दोषों व मासूम लोगों की हत्या की है. इस आतंकी संगठन के खिलाफ अब वहां की इस्लाम को मानने वाली महिलाएं भी उठ खड़ी हुई है और एक आर्मी बना ली है.
इसकी एक वीर योद्धा रेहाना के आतंकियों द्वारा पिछले दिनों सिर कलम करने की खबर विश्व मीडिया में आयी. कहा जाता है कि रेहाना ने सौ से ज्यादा आइएसआइएस आतंकियों को मारा था. इस सच के बावजूद आइएसआइएस नाम लिखा टी-शर्ट पहनाना चौंकाने वाली शर्मनाक घटना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










